फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

जिला घर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इसके लिए अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुल सचिव प्रोफेसर वीरेंद्र पाल वन्य अधिकारियों ने प्रथम प्रधानमंत्री को पुष अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो वही कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक एवं पार्टी जिला अध्यक्ष मेवा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मेवा सिंह ने कहा कि देश को आजाद करवाने से लेकर विकास के राह पर लाने में जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अंग्रेजी शासन काल के दौरान कई वर्ष जेल में भी बिताने पड़े थे। उन्होंने देश को इकट्ठा करने व बेहतर संविधान दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी दूरगामी सोच व योजनाओं के चलते ही आज देश आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें