फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने हादसा बताकर परिजनों को दी सूचना

जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था। देर रात परिजनों को सूचना दी गई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हांसी रोड स्थित गली नंबर-दो निवासी कृष के रूप में हुई है। बताया गया है कि कृष मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और परिवार के साथ करनाल में किराये के मकान में रहता था। वह ठीक करने का काम करता था। दो अक्तूबर को उसका जन्मदिन था। शाम को उसने पिता से कुछ रुपये लिए और दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें