फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर करनाल में सख्त सुरक्षा, अस्पताल जाने वाले मरीजों की बढ़ी परेशानी

करनाल। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर करनाल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शहर के प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती के बीच आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पैदल आने-जाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी जिला नागरिक अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। अस्पताल चौक के आसपास पुलिस ने रास्तों पर सख्ती कर रखी है। यहां से अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी रोका जा रहा है। बीमार मरीजों और दिव्यांगों को भी पैदल निकलने की अनुमति नहीं मिलने से उन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों की तलाश करनी पड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के बीच आम नागरिकों, खासकर अस्पताल जाने वाले मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों को काफी देर तक रास्ते खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें