फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के करनाल दौरे के चलते मेडिकल कॉलेज के बाहर रास्ता बंद, मरीजों को परेशानी

करनाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आज करनाल दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। कलपना चावला मेडिकल कॉलेज के पास रूट डायवर्जन दौरे के सुरक्षा प्रबंधों के तहत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। परिजनों और मरीजों में रोष: नहीं मिलने दिया जा रहा मार्ग बंद होने और कड़े सुरक्षा पहरे के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल के अंदर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा पाबंदियों के चलते उन्हें और उनके भर्ती मरीजों तक पहुंचने से रोका जा रहा है, जिससे आम जनता में असमंजस और रोष की स्थिति देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें