करनाल। जिले की बहु नेहा ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेहा का विवाह जिले के साहिल से 2024 में तय हुआ, तब उन्होंने अपने ससुराल वालों से खेल छोड़ने के बजाय दो साल का समय मांगा था और उन्होंने इन दो सालों में उन्होंने साबित कर दिखाया की वे अपने खेल करियर को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहती थीं और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका सबसे बड़ा सपना था। ससुराल वालों ने भी उनकी प्रतिभा और लगन का सम्मान करते हुए उन्हें पूरा सहयोग और स्वतंत्रता दी। इसी भरोसे और स्वतंत्रता की बदौलत नेहा ने मैदान पर जी-तोड़ मेहनत की और अंततः एशियाई मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर अपने फैसले को सही साबित कर दिखाया। खिलाड़ी नेहा के ससुर रामस्वार्थ ने कहा कि जब नेहा उनके बेटे साहिल से शादी कर के आई थी, तो हमें लगा था कि वह घर संभालेगी, लेकिन उसकी अपने खेल के प्रति लगन को देखते हुए, उनकों दो साल का समय दिया। उन्होंने कहा कि नेहा ने कहा थी वह इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम जरूर करेगी और उन्होंने कर दिखाया। उन्होंने कहा आज हम बहुत खुश है, क्योंकि आज नेहा ने स्वर्ण पदक अपने नाम पुरे देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि पदक जीतने के बाद नेहा ने फोन पर बात की थी। नेहा ने कहा था कि अब जल्द से जल्द वह घर आएगी। खिलाड़ी नेहा के जेठ अजय ने कहा कि 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी ने देश के लिए पदक जीता और उसमें हमारे परिवार की सदस्य भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि साढ़े चार बजे से पूरा परिवार टीवी के आगे बैठ गया था और मैच खत्म होने के बाद ही टीवी के आगे से उठे है। उन्होंने कहा की उनके छोटे भाई साहील भी हॉकी के खिलाड़ी है और हमने उनको पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि नेहा से फोन पर बात हुई तो हमने उन्हे ओलंपिक तक के लिए कहा है की आप अपना खेल जारी रखों और ओलंपिक में भी देश के लिए पदक अपने नाम करो। साल 2016 में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनी थीं। नेहा के पति साहिल ने फोन पर बात करते हुए बताया की नेहा भारतीय रेलवे की टीम ओर से साल 2016 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलने गई थी और वह पर उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते उनका चयन भारतीय महिला टीम में हुआ। उन्होंने बताया कि साल 2016 से लेकर अब वह टीम का हिस्सा है और 2024 ओलंपिक में भी टीम का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने अपने शानदार मिडफील्ड और फॉरवर्ड गेम के जरिए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 2016 से लेकर अब तक उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय दौरों, राष्ट्रमंडल खेलों और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी फुर्ती और मैदान पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें टीम का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है। 2024 में हुई थी नेहा और साहिल की शादी साहिल ने बताया कि नेहा से उनकी मुलाकात 2014 में साईं में हुई थी। तब वह दोनों हॉकी खेला करते थे और साथ में अभ्यास करते थे। उन्होंने बताया कि नेहा की अपने खेल के प्रति काफी लगन थी, जिसको देखते हुए उन्होंने नेहा से एक दम शादी की बात नही की। उन्होंने बताया कि जब नेहा का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ, तो उसके दोनों ने अपने घर में बात की , लेकिन इसी बीच राष्ट्रमंडल खेल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो गया, जिसके चलते उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि साल 2024 नवंबर में घर वालो की सहमती से दोनों ने सात फेरे लिए। पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात साहिल ने बताया कि जापान से वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास स्थान पर बुलाया है और वहां पर वह सभी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका अनुभव जानेगे। उन्होंने बताया कि उसके बाद आठ अक्टूबर को नेहा अपने ससुराल वापस आएगी।