फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया

करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन सोमवार को हॉकी स्टेडियम कैलाश गांव में किया गया। जिसमें अंडर 14 , 17 और 19 आयु वर्ग में कुल 10 टीमों ने अपनी जगह पक्की की। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। सनबेम स्कूल ने इंडियन स्कूल ओमान को 1-0 से मात दी। अंडर-19 आयु वर्ग में श्री राम विद्या मंदिर हरिद्वार ने प्रिंस अकादमी ऑफ हॉयर एजुकेशन को 8-1 से पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली को 5-1 से हराया। प्रतियोगिता के आयोजक एसपीएस कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधन कमेटी से अजय बंसल व अंकित बंसल ने कहा कि देशभर से पहुंची 26 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीत हार एक सिक्के दो पहलू होते हैं। जीतने के बाद खिलाडिय़ों को अगला लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और हारने पर और मेहनत कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। साथ में उन्होंने कहा कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच हॉकी स्टेडियम कैलाश में खेले जाएंगे और प्रतियोगिता के फाइनल मैच 14 अक्तूबर को होंगे। सेमीफाइनल में पहुंची 10 टीम अंडर-19 आयु वर्ग में सचिदानंद स्कूल तमिलनाडु, श्री राम विद्या मंदिर स्कूल हरिद्वार, चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल पानीपत और ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ और सनबीम स्कूल बलिया ने जगह बनाई। अंडर-17 आयु वर्ग में संजीवन पब्लिक स्कूल कोल्हापुर, सनवे स्कूल रामपुर उत्तर प्रदेश, एसजीजीएस जी खालसा अकादमी अमृतसर व वेल्स विद्यालय स्कूल ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ओपी जिंदल स्कूल और द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली के मैच में खिलाड़ी हुआ चोटिल सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली की टीम के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मैच कर रोमांच अलग ही दिख रहा था, क्योंकि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में आने के लिए दम दिखा रही थी। इसी बीच जब ओपी जिंदल स्कूल की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, तब जैसी ही ओपी जिंदल स्कूल टीम के खिलाड़ी ने बाॅल को गोल पोस्ट की ओर मारा तो द आर्मी पब्लिक स्कूल के एक खिलाड़ी के माथे पर बाॅल जा लगी और वह चोटिल हो गया। शुरुआत में तो सबको लगा की बाॅल उसके मुंह पर पहने हुए गार्ड को लगी है, लेकिन बाद में जब खिलाड़ी ने गार्ड उतारा और खून निकला तो सबको पता चला। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने खिलाड़ी का प्राथमिक उपचार किया। पानी और रुई से खिलाड़ी का बहता खून रोका , लेकिन खून रुकने के बाद देखा तो जख्म ज्यादा था और खिलाड़ी को तुरंत ही उपचार के लिए लेकर जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें