फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुगर मिल में किसानों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदेशभर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत शनिवार को करनाल की मेरठ रोड स्थित शुगर मिल में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। धरने में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से गन्ने के भाव में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने शुगर मिल के एमडी को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें