फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागृति के लिए आज होगा विशाल निरंकारी सत्संग

करनाल: मानवता के कल्यार्थ और आध्यात्मिक जागृति की अलख जगाने के लिए संत निरंकारी मिशन की ओर से करनाल स्थित सेक्टर-32 नजदीक उधम सिंह चौंक के विशाल प्रांगण में विशाल निरंकारी सत्संग होने जा रहा है,जिसकी अध्यक्षता परम आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते संत निरंकारी मिशन करनाल के जोनल इंचार्ज आदरणीय सतीश हंस जी ने बताया कि हरियाणा,दिल्ली,पंजाब,यूपी से साध-संगतें भाग लेंगी। आदरणीय सतीश हंस जी ने बताया कि निरंकारी मिशन का मात्र यही मिशन है कि आध्यात्मिक जागृति से ही आत्मा को जाग्रत किया जा सकता है और निरंकार को जानने के बाद ही मोक्ष प्राप्त हो सकता है।आध्यात्मिक जाग्रति हो जाने से निश्चित रूप से मानव,मानवीय गुणों से भरपूर हो जाता है फिर वह मानवता के कल्याण के लिए खुद को न केवल समर्पित कर देता है बल्कि मानवता के कल्याण के लिए कार्य करता है।उन्होनें समस्त मानव जगत से प्रार्थना की कि अवश्य ही अपने कीमती समय में से समय निकालकर जरूर निरंकारी विशाल सत्संग में उपस्थित होकर दिव्य विचारों का आनंद लेकर लाभ उठाएं ताकि मनुष्य जन्म मिलने का जो वास्तविक उद्देश्य यह है कि मानव समय रहते जागकर निरंकार प्रभु की प्राप्ति करके मोक्ष की प्राप्ति कर सके।कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।आदरणीय जोनल इंचार्ज सतीश हंस जी ने बताया कि निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है, जो युगों से हमारे पीर पैगंबरों द्वारा हमें प्रदान की गई कि ईश्वर को जाना जा सकता है और ईश्वर को जानने के बाद ही भक्ति की शुरुआत होती है,

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें