फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में ट्यूबवेल केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी काबू, 30 वारदातों का खुलासा

कैथल। खेतों से ट्यूबवेल की केबल और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी गांव जखौली निवासी सुरेंद्र उर्फ मुन्ना और साहिल उर्फ पिंदा को काबू कर लिया। डीएसपी रोहताश के अनुसार बाइक से दोनों आरोपी पहले दिन में खेतों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में खेतों से तार व अन्य सामान चोरी की करीब 30 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तार, अन्य सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की गई है। डीएसपी रोहताश ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गांव किच्छाना निवासी मनोज कुमार ने थाना राजौंद में दी शिकायत में बताया था कि 31 अगस्त की रात करीब तीन बजे उसके और पड़ोसी राजेश व जगबीर के खेतों से चोर ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गए। इससे पहले 28 अगस्त को भी मनोज के खेत से केबल चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस रिमांड में 30 वारदातें कबूल कीं पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा के कैथल, जींद और करनाल के अलावा पंजाब के खनोरी-पातड़ा तथा हरियाणा सीमा से लगते उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में खेतों से चोरी की करीब 30 वारदातें कबूल की हैं। इनमें तार, हुक्का और खेतों में बने कोठों से अन्य सामान चोरी करना शामिल है। डीएसपी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में कैथल जिले में खेतों से तार व अन्य सामान चोरी की कुल आठ वारदातें सुलझी हैं। -------------- पुलिस के अनुसार ये करेंखेत में ट्यूबवेल की केबल को खुले में रखने के बजाय लोहे की पाइप या मजबूत नाली के अंदर डालें। केबल को जमीन से कुछ ऊंचाई पर सुरक्षित तरीके से बांधकर रखें, ताकि उसे आसानी से काटकर ले जाना मुश्किल हो। खेत और ट्यूबवेल के आसपास सीसीटीवी कैमरा या सौर ऊर्जा से चलने वाला कैमरा लगाएं। रात के समय खेतों की निगरानी के लिए आसपास के किसानों के साथ समूह बनाकर गश्त करें। ट्यूबवेल के कमरे और बिजली के उपकरणों पर मजबूत ताला और लोहे का दरवाजा लगाएं। खेत में संदिग्ध व्यक्ति या बाइक दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और वाहन का नंबर नोट कर लें। केबल चोरी होने पर खुद चोरों का पीछा करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें और घटनास्थल को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें