फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: मंडी से धान की बोरी चुराकर मोटरसाइकिल पर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मौके पर ले जाकर करवाई निशानदेही

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैथल निवासी अनिकेत और कर्ण सिंह है। दोनों मंडी में धान की बोरी चुराकर मोटरसाइकिल पर लादकर फरार हो गए थे। चोरी की यह वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि नई अनाज मंडी में गेट नंबर पांच के पास धान की बोरियों के ढेर से एक बोरी चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर मंडी में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, दोनों युवक धान की बोरियों के ढेर के पास मोटरसाइकिल रोकते हैं और कुछ देर तक आसपास नजर रखते हैं। आसपास किसी व्यक्ति के दिखाई नहीं देने पर वे ढेर से एक बोरी उठाकर मोटरसाइकिल पर लाद लेते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं। चोरी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें