फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना: कॉमनवेल्थ कबड्डी में स्वर्ण जीतकर लौटी साक्षी का भव्य स्वागत, गांव में निकाला विजय जुलूस

उचाना। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी साक्षी शर्मा का गांव करसिंधू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खटकड़ टोल से गांव तक विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने 1 लाख 51 हजार रुपये की माला पहनाकर साक्षी को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। रविवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण खटकड़ टोल पर एकत्रित हुए। यहां साक्षी को स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में बैठाकर विजय जुलूस के साथ करसिंधू के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बड़ौदा और उचाना में भी उनका स्वागत किया गया। शिवानिया स्कूल के पास ब्राह्मण सभा ने सम्मानित किया, जबकि पालवां चबूतरे पर श्योकंद खाप के मौजिज लोगों ने साक्षी को सम्मान दिया। गांव के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया और साक्षी ने मंदिर में माथा टेका। साक्षी के पिता चूड़िया राम और चाचा सुरेंद्र ने कहा कि बेटी की जीत पर पूरे गांव को गर्व है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए गांव में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उसके खेल के जुनून को कमजोर नहीं पड़ने दिया। आज उसने परिवार के साथ गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि पर मां कविता शर्मा भी भावुक हो गईं और खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें