फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रक्षाबंधन पर रोडवेज ने निभाई जिम्मेदारी, 165 बसों में हजारों महिलाओं ने किया निशुल्क सफर

जींद। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा जारी रही। वीरवार को जींद रोडवेज डिपो की सभी 165 बसों में 8754 महिलाओं और उनके साथ 4590 बच्चों ने निशुल्क यात्रा की। वहीं शुक्रवार को परिवहन समिति की बसों के मिस चक्कर कम होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को भी सुबह और शाम के समय बसों में भीड़ अधिक रही। शाम को बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए, जबकि दिन के समय स्थिति सामान्य रही। वीरवार को परिवहन समिति की बसों के 66 चक्कर मिस हुए थे, जबकि शुक्रवार को अलग-अलग रूटों पर 33 चक्कर मिस रहे। ऐसे में नरवाना, असंध, गोहाना, पानीपत और बरवाला रूट पर पहले की तुलना में निजी बसों का संचालन बेहतर रहा। महिला यात्रियों ने कहा कि परिवहन समिति की बसों में भी रोडवेज की तरह निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए थी। रक्षाबंधन के चलते रोडवेज बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। बॉक्स शाम को बस स्टैंड पर बढ़ी महिलाओं की भीड़ शुक्रवार को अपने भाइयों को राखी बांधने गई बहनें वापस घर लौट रही थीं। इसके चलते शाम के समय बस स्टैंड परिसर में महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे और शरारती तत्वों पर नजर रखी गई। रोडवेज कर्मचारी भी वर्दी में तैनात रहे। अलांउसमेंट के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा की जानकारी दी गई। वर्जन डिपो की सभी 165 बसों ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवाया, जिन रूटों पर महिलाओं की संख्या बढ़ी तो उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया गया था। --राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें