फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया नरवाना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार सुबह नरवाना शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां भी खामियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधार करने और समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि हुड्डा कॉलोनी के विकास पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सिविल वर्क, हॉर्टिकल्चर और बिजली से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इससे कॉलोनी की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद नरवाना की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का डिजिटल प्रपोजल आ चुका है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग में जगह की कमी और नए नियमों के चलते नई बिल्डिंग किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनाई जाएगी। बेदी ने कहा कि रेलवे रोड पर पाइपलाइन बिछाने के कारण खराब हुई सड़क के निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है। एनजीटी की गाइडलाइन के चलते 20 नवंबर तक काम शुरू नहीं हो सकेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 34 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब सात मीटर के बजाय 11 मीटर ऊंचे बिजली के पोल लगाए जाएंगे, जिससे पेड़ों की टहनियों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें