फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट कटने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत : दुष्यंत चौटाला

जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने वोट कटने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिना तैयारी के वोट काटने की प्रक्रिया शुरू की। जब इतने बड़े स्तर पर लोगों के वोट कटे हैं तो आयोग को अपनी गलती स्वीकार कर नए सिरे से रिवीजन करवाना चाहिए था, लेकिन आयोग अपनी गलतियों को छिपाने के लिए नई-नई दलीलें दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोहतक में आकर वोटों में गड़बड़ी नहीं होने का बयान देना भी कई सवाल खड़े करता है। इससे लगता है कि जिस स्तर पर वोट बने और काटे गए, उसके पीछे भाजपा की साजिश हो सकती है। दुष्यंत चौटाला बुधवार को जजपा के स्थापना दिवस पर होने वाली रैली का न्यौता देने के लिए अर्बन एस्टेट स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में वोट कटने के बाद फार्म छह भरकर नए वोट बनवाने की बात कही गई है। जबकि इस फार्म में आवेदक को शपथ देनी पड़ती है कि उसने पहले देश में कहीं और वोट नहीं बनवाया है। ऐसे में जिन लोगों के वोट गलत तरीके से काटे गए, उन्हें दोबारा वोट बनवाने के लिए शपथ लेने की स्थिति में डालना उचित नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, दरबारा देशवाल, दीपक देशवाल मौजूद रहे। बाक्स उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम करोड़ों लोगों को प्रताड़ित करने के लिए बैठी है? आयोग को इसके लिए अलग से रिवीजन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में आयोग ने गलती से 25 लाख वोट कटने की बात स्वीकार की है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भी एक विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार वोटों में गड़बड़ी मिली है। इसमें बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बाक्स दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सैनी सरकार में नशा, अपराध और कर्ज लगातार बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। गुरूग्राम के एमजी रोड पर रात सात बजे से सुबह तीन बजे तक कोई भी अपने परिवार के साथ सफर नहीं कर सकता। सरकार की मंशा सही हो तो व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बिजली निगमों को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश पर अनिल विज के विरोध की सराहना की और कहा कि कर्मचारियों को जब भी जरूरत पड़ेगी, जजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। बाक्स पुराने साथी भी रैली में पहुंचें : अजय चौटाला बैठक में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस रैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के कई पुराने साथी आज दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनकी उम्मीद है कि कार्यकर्ता उन सभी पुराने साथियों तक रैली का न्यौता पहुंचाएं और वे भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें