फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बीएसपी की हुंकार, सत्ता में आने का लिया संकल्प

जींद। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 20वां परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम ने शिरकत की। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने की। शुरुआत में कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा और बीएसपी को सत्ता में लाना होगा। रामजी गौतम ने कहा कि कांशीराम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में बदलने वाला ऐतिहासिक आंदोलन थे। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और पेरियार ईवी रामासामी के विचारों को समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाया और उन्हें संगठित होकर सत्ता में भागीदारी हासिल करने का रास्ता दिखाया। इस दौरान जोन प्रभारी महेंद्र सिंह धानिया, एडवोकेट नेतराम और महेंद्र जजोरिया भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बामसेफ से लेकर डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी तक कैडर आधारित संगठन खड़ा किया। उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाकर बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रामसिंह प्रजापति, मनोज ग्रोवर, रतिराम, प्रदेश सचिव सूरत सिंह, लोकसभा प्रभारी जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, डॉ. प्रवीण मंडल, रणधीर घोघड़ियां, पंडित नरेश गौतम, पवन ठाकुर, राजेश सिंघाना, रजत कलोदा, सतबीर निडानी और सुरेंद्र मांडी मौजूद रहे। बॉक्स भाजपा सरकार पर साधा निशाना रामजी गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, किसान आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई बीएसपी मजबूती से लड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें