फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर

गुभाना गांव के बहादुरगढ़ रोड पर टूटे स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीणों को समाधान मिलने के बजाय अधिकारियों के फोन नंबर मिलते रहे। ग्रामीणों ने बादली के समाधान शिविर में एसडीएम विशाल कुमार के सामने समस्या रखी तो उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को फोन कर शिकायत से अवगत करवाया। इसके बाद एक्सईएन ने ग्रामीणों को एसडीओ का नंबर दिया। एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने जेई का नंबर दे दिया। जब ग्रामीण जेई तक पहुंचे तो साइट इंचार्ज को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई और ग्रामीणों को अपनी मांग लेकर जिला उपायुक्त से मिलने की सलाह दे दी गई। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने के बजाय उन्हें एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास भेजा जाता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें