फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के बाण से रावण रूपी अहंकार का अंत, झज्जर, बेरी, दुजाना, जहाजगढ़ में हुआ रावण दहन

झज्जर। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार शाम को रावण दहन कार्यक्रम आयोति किए गए। शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया जबकि बेरी, दुजाना, जहाजगढ़ में भी रावण दहन कार्यक्रम हुए। मुख्य आयोजन बहादुरगढ़ रोड स्थित श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में हुआ, जहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। इससे पहले रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा रावण-कुंभकर्ण वध, हनुमान द्वारा अहिरावण के अंत और विभीषण को लंका की कमान सौंपने के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, भाजपा नेता मनीष बंसल, पूर्व चेयरमैन प्रवीण गर्ग, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा ने शिरकत की। आयोजन के चलते बहादुरगढ़ रोड पर वाहनों के लिए बंद किया गया था। वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया गया था। इसके अलावा पुराना बस अड्डा परिसर में भी लव कुश रामलीला कमेटी की तरफ से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही भगत सिंह चौक पर श्री विकास रामलीला क्लब की तरफ से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें