झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला संकीर्तन मंडली की महिलाओं ने भजन एवं संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई कार्यक्रम में उपस्थित रही। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष के 15 दिन जिनमें हम अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में लीन रहते हैं। इस दौरान किया गया धार्मिक कार्य सफल होता हैं क्योंकि इस काल में हमारे पितर जागृत रहते है। धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, मंदिर में प्रसाद वितरण, सत्संग और कथा-कीर्तन से श्राद्ध पक्ष में कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती हैं। मंदिर बाबा कांशीगिरि महाराज महिला सेवा समिति की तरफ से पांचवें आयोजित कार्यक्रम में आशा नागपाल, नीलम गाबा, आंचल सेठी, इंदू शर्मा, उषा काठपालिया, संध्या आर्य, पूनम छाबड़ा, संगीता वर्मा, संतोष हंस सहित इंदू भूगड़ा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। इस दौरान संतोष हंस ने वीर बजरंगी मुझें तेरा सहारा है, मां अंजली के लाल तूने लाखों को तारा हैं...मेरा सुखी रहें परिवार बाला जी कृपा करों, सदा हसता रहें घर बार बाला जी कृपा करों... महिला मंडली की सदस्यों ने भजन सुनाकर महिला श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंदू भूगड़ा ने मेने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल देई..संगीता वर्मा ने मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे हनुमान दया करों मेरे भजन से भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर नारायणी सरदाना, नगर पार्षद सुषमा गोसाई, सीमा पाहवा, उषा रंजन, शशी हंस, सीमा तनेजा, आशू बजाज, आंचल सेठी भावना काठपालिया सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रही। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।