झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 328वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमान जी और गोवर्धन महाराज की आराधना करने से श्रद्धालुओं को दोनों का आशीर्वाद मिलेगा। समिति के हेमंत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, ताराचंद भूटानी, केवल अरोड़ा, बंटी खत्री, विकास नरुला, आनंद कुमार, दीपक धीमान ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, योगेश रंजन ने हनुमान जी और अन्य भजनों से गुणगान किया। इस दौरान ताराचंद भूटानी ने नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है...राजेंद्र वधवा ने भूत पिशाच निकट नही आवें सब संकट भी टल जावे पढ़ो हनुमान चालीसा....योगेश रंजन ने श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो....छटा तेरी तीन लोक से न्यारी हैं गोवर्धन महाराज भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत मनोहर लाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया, वीरभान वर्मा, ईशान मेहता, सुरेश गाबा, निखिल सलूजा, विकास नरुला, जय प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रधान लखेरा समाज, वर्मा सुभाष, सक्षम वर्मा, मनोहर लाल, अर्पित सेवक, अनिल छाबड़ा मौजूद रहे।