फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में ग्रैप-2 की पाबंदियां कागजों में, गांवों में उड़ रही धूल, जल रहे हॉटमिक्स प्लांट

बादली। वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इनका पालन नहीं हो रहा। नियमों की अनदेखी से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा अनदेखी गुभाना गांव में हो रही है, जहां हॉटमिक्स प्लांट दिन-रात चल रहे हैं। प्लांट से निकलने वाला धुआं और धूल आसपास के खेतों और आबादी क्षेत्र में फैल रहा है। रात के समय प्रदूषण और बढ़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण सामग्री बिना ढके ले जाई जा रही है। डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली से उड़ती धूल पूरे वातावरण को प्रदूषित कर रही है। कई वाहन धुआं उगलते हुए सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। धूल नियंत्रण के लिए पानी छिड़काव के इंतजाम भी नदारद हैं। ग्रैप-2 के तहत प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग कराना और डस्ट सप्रेसेंट मिलाकर पानी का छिड़काव करना जरूरी है। इसके बावजूद बादली ब्लॉक की कई सड़कों पर धूल ही धूल दिखाई दे रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई न होने से प्रतिबंध बेअसर साबित हो रहे हैं। प्रशासन की ढील के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें