झज्जर। इनेलो नेता अभय चौटाला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कल तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडी के गेटों पर ताले लगाएंगे। झज्जर मंडी में अभय चौटाला ने किसानों की मांगों का समर्थन किया और पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना की भूख हड़ताल खत्म करवाई। उन्होंने बाजरे की खरीद पर सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करना बंद करें। नमी के नाम पर सत्ता में बैठे लोग हजारों करोड़ डकार गए। किसानों के समर्थन में उतरे अभय चौटाला और कहा कि सरकार और प्रशासन को मंडी के गेट बंद करने की चेतावनी दी। युवाओं द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के सवाल पर कन्नी अभय चौटाला कन्नी काट गए और बोले कि मैं अनाज मंडी की बात कर रहा हूं।