फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद हरे चारे की फसल में लौटी हरियाली

Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST

लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूख रही हरे चारे की फसल को हालिया बारिश से राहत मिली है। खेतों में फिर हरियाली दिखाई देने लगी है, जिससे किसान और पशुपालक खुश हैं। बारिश की कमी से चारे की बढ़वार प्रभावित हो रही थी और सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया था। अब फसल में सुधार से पशुओं के लिए चारे की चिंता कम हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ी है। खाली खेतों में आगामी फसलों की तैयारी शुरू हो गई है। किसान गाजर की बिजाई के लिए खेतों की जुताई कर रहे हैं। मौसम अनुकूल रहा तो समय पर बिजाई पूरी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें