बहादुरगढ़। 23 नवंबर :* गुरु पर्व के पावन अवसर पर रविवार सुबह रूहिल रेजिडेंसी, बहादुरगढ़ में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी पीडीएम स्कूल की ओर से निकाली गई, जिसमें स्कूल के बच्चों, शिक्षिकाओं और सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों सहित पूरे गुरु परिवार के महान बलिदान को याद करते हुए नीरज वत्स जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बच्चों ने शब्द-कीर्तन और जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। प्रभात फेरी के समापन के पश्चात सोसाइटी के पोडियम पर सभी बच्चों को बिस्कुट व केले का प्रसाद वितरित किया गया। यह प्रसाद श्रीमान हरजिंदर जी और श्रीमती नरेंद्र कौर जी के सौजन्य से वितरित करवाया गया। इस अवसर पर एड हॉक कमेटी की ओर से नीरज वत्स ने रूहिल रेजिडेंसी के सभी साथियों, बहनों और पीडीएम स्कूल के बच्चों, प्रधानाचार्य महोदया सहित सभी शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कारों से जोड़ते हैं। इस दौरान कृष्ण सिंगला, अशोक जुनेजा, राजीव रूहिल,रमेश दलाल, प्रीति, रेनू काजला, सुनील मग्गो, सुधीर यादव, अश्वनी वर्मा, ऋतु, शीतल, सुजाता, धीरज कौशिक, कंचन, चित्रा पोपली, भीमसेन आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।