फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में धूं-धूं कर जले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

बहादुरगढ़। दशहरा पर्व पर शहर के पुराना कोर्ट परिसर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। पुतलों के धूं-धूं कर जलते ही मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दशहरा मेले में रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक राजेश जून ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने सभी से जीवन में बुराइयों को छोड़ने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रावण दहन की सार्थकता तभी है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर सत्य, सदाचार और मर्यादा के मार्ग पर चले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें