फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मार्केट कमेटी के कार्यालय पर ताला लगाया

फसल खरीद में किसानों की कथित लूट, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक्री और किसान विरोधी शर्तों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी की । सभी जिलों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने कहा कि मंडियों में किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। धान और बाजरे की खरीद पर प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तें और पोर्टल की अनिवार्यता के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। राजली ने कहा कि धान का निर्धारित भाव 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके बावजूद किसानों को कम कीमत मिल रही है। फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है lसंगठनों ने चेतावनी दी कि सरकार ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें