फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 35 दिनों से हड़ताल जारी, कल 11 बजे होगी महापंचायत

हांसी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 35वें दिन भी जारी है। पुलिस द्वारा 18 सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार करने से कर्मचारियों में काफी रोष है। इसलिए आज से पक्का मोर्चा शुरू कर कर दिया। कल कर्मचारियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। अब वीरवार को एक बार फिर कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं 11 सफाई कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी ज्वाइन करने की बात को कर्मचारी नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए झूठी खबरें फैला रही है। उनका कहना है कि अभी तक किसी भी कर्मचारी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। नीलम सफाई कर्मचारी ने कहा कि आंदोलन को और मजबूत करते हुए कर्मचारियों ने आज से पक्का मोर्चा लगा दिया है। धरना स्थल पर कर्मचारियों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि अब वे दिन-रात धरने पर ही रहेंगे और कोई भी कर्मचारी घर नहीं जाएगा। वहीं आंदोलन को किसानों का भी समर्थन मिला है। किसान नेता धर्मपाल बड़ाला ने सरकार पर कर्मचारियों के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और किसान यूनियन पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि गिरफ्तारियों से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। जहां भी किसान यूनियन के साथ की जरूरत होगी, वहां संगठन कर्मचारियों के समर्थन में खड़ा रहेगा। अब देखना होगा कि 35 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और पक्के मोर्चे के बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध कब खत्म होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें