फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं ठप, मांगे नहीं मानी तो बढ़ेगी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते हांसी समेत कई जगहों पर बैंकों में ताले लटके रहे और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। हांसी के नया जिला बनने के बाद यहां यूनियन का गठन नहीं होने के कारण बैंक कर्मचारी हिसार में एकत्रित हुए और वहां प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना, पीएलआई में विसंगतियां दूर करना, पेंशन अपडेट करना और बैंकों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इनका समाधान नहीं किया गया। हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज बंद रहा, जिससे बैंकों में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्राहक बैंक पहुंचने के बाद बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हुए। भूपेंद्र राठौड़ ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। अगर सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में हड़ताल की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें