फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ की संयुक्त कार्रवाई

हांसी। जिला पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हांसी पुलिस की विभिन्न टीमों ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। थाना शहर हांसी, पुलिस चौकी सिसाय पुल, पुलिस चौकी किला बाजार और एवीटी स्टाफ हांसी की टीमों ने थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुखजीत सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम के साथ गणेश कॉलोनी हांसी में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जांच की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई और लोगों को नशा बेचने तथा नशे के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसी प्रकार, पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने ऑटो मार्केट हांसी में तथा थाना सदर हांसी की टीम ने गांव कवारी में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इन अभियानों के दौरान पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में जांच करते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। हांसी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना, नशे से जुड़े अपराधों को रोकना और आमजन को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें