फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के विकास कार्यों को लेकर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव ने की विधायक विनोद भयाना की सराहना

हांसी। हांसी के पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव का तोशाम रोड स्थित उत्तम नगर में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने हांसी में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक विनोद भयाना की सराहना की। राजपाल यादव ने कहा कि हांसी में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक विनोद भयाना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रचार में लोग कुछ भी कहें, लेकिन विकास कार्यों के मामले में विधायक विनोद भयाना लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्टेडियम के पीछे के क्षेत्र में विकास कार्यों पर काम चल रहा है। इसके अलावा मिलकपुर से होते हुए टोल के पास तक निकलने वाले साउथ बाईपास को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस लाइन के निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए पहले 300 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे और अब 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत करवाई गई है। राजपाल यादव ने बताया कि हांसी में मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। सिविल अस्पताल और 100 बेड के अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में हांसी में विकास के नए कार्य देखने को मिल सकते हैं। उनका दावा है कि इन प्रयासों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें