फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में प्रिंटिंग प्रैस संचालक की बेटी छवि सरदाना ने एचपीएससी में पाया 5वां स्थान, बधाई देने वालों का तांता लगा

डोगरान मोहल्ला निवासी छवि सरदाना (23)ने हरियाणा लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही सरदाना परिवार ने खुशियां मनाई। उनके घर पर देर रात्रि तक बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ था। छवि ने 385.8 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। छवि के पिता चिराग सरदाना पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का काम कर रहे हैं जबकि मां सुमन सरदाना गृहिणी है। पिता चिराग सरदाना ने बताया कि रिजल्ट की जानकारी मिलते ही उन्होंने ऑनलाइन परिणाम देखा तो बेटी की पांचवीं रैंक देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही छवि पढ़ाई को लेकर मेहनती रही और दिन-रात की मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है। छवि सरदाना ने पिछले वर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करीब एक साल से वह यूपीएससी, पीसीएस और एच.सी.एस. की तैयारी कर रही थी। चिराग सरदाना ने बताया कि पीसीएस और यूपीएससी. के प्री.एग्जाम में भी छवि सफल हो चुकी है और दोनों के मेंस का परिणाम अभी आना बाकी है। पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने छवि सरदाना की उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें