फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एचएयू में मनाया आयुर्वेद दिवस, डाॅ. महिपाल सिंह बोले- हमारा आहार ही हर बीमारी का उपचार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में आयुर्वेद दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और रोग काे जड़ से खत्म करना है। आयुर्वेद में औषधीय पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का विशेष महत्व है। औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, अनुसंधान और प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं। औषधीय, सुगंध एवं क्षमतावान फसल अनुभाग, अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग की ओर बुधवार को आयोजित कार्यशाला में ऑल अल्टरनेटिव मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन डॉ.महिपाल सिंह ने हमारा आहार ही हर बीमारी का उपचार है। सभी बीमारी आपके भोजन - दिनचर्या पर निर्भर करता है।प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग, व्यायाम, पर्याप्त नींद से हम पूरी निरोगी काया पा सकते हैं। अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा कि किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक व लाभकारी कृषि मेंऔषधीय एवं सुगंधित फसलों को शामिल करना चाहिए । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मंगाली, डॉ. एएस. ढांडा ,विभागाध्यक्ष डॉ. एसके पाहुजा , डॉ. राजेश आर्य , डॉ नरेश कौशिक, डॉ राजेश गेरा, डॉ. अजय विशिष्ट, डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें