फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एचएयू में 21 महीने बाद खुला एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला, देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी; प्रवेश के लिए कर्मियों को भी लेना होगा टिकट

करीब 21 महीने बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएसएचएयू) में करीब 5.6 करोड़ की लागत से तैयार किए गए एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला खुल गया है। रविवार को सुंदरकांड पाठ के साथ इसकी शुरुआत किया गया। सीएम नायब सिंह सैनी के हाथों से उद्घाटित एग्री टूरिज्म सेंटर में प्रवेश के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। विश्वविद्यालय (विवि) की करीब छह एकड़ जमीन पर विवि के 5.6 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस सेंटर में जाने के लिए विवि के कर्मियों को भी 50 रुपये चुकाने होंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने एचएयू परिसर में बने एग्री टूरिज्म सेंटर का 9 जनवरी 2025 को उद्घाटन किया था। सरकारी स्तर पर बने प्रदेश के पहले एग्री टूरिज्म सेंटर पर सीएम के जाने के छह घंटे बाद ही ताला लगा दिया गया था। करीब 21 महीने बाद रविवार को इस सेंटर पर ताला खोल दिया गया है। दूसरे देशों व प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को हरियाणा की एग्रीकल्चर टूरिज्म से अवगत कराने के लिए एचएयू में एग्री टूरिज्म सेंटर विकसित किया गया है। सेंटर के अंदर हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने के लिए मिल रही है। हरियाणवी वेशभूषा-कृषि यंत्र भी एग्री टूरिज्म सेंटर के अंदर एक मिनी म्युजियम भी बनाया गया है। इसमें खेती में प्रयोग होने वाले उपकरण व औजार रखे गए हैं। इनके उपयोग के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी जानी थी। यहां एक रेहट का मॉडल भी बनाया गया है जिसमें पानी निकलता दिखाया गया है। रहट देखकर बाहरी लोगों, बच्चों को भी जानकारी मिलेगी कि पहले सिंचाई के लिए किस तरह के साधन का उपयोग करते थे। एग्री टूरिज्म सेंटर को विवि ने तीन साल के लिए निजी एजेंसी को सौंप दिया है। यह एजेंसी इस सेंटर का संचालन कर रही है। एजेंसी प्रति व्यक्ति टिकट के तौर पर 50 रुपये वसूलेगी। 13 साल से कम आयु के बच्चे के लिए 30 रुपये का टिकट तय है। विवि के कर्मियों व विद्यार्थियों को भी टिकट लेने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। देसी व्यंजन के लिए 100 रुपये से होगी शुरुआत... सेंटर में घूमने आने वालों को हरियाणा के देसी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए एजेंसी ने अलग- अलग रेट तय किए हैं। इसमें कचरी की चटनी, दही, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, मक्का की रोटी, टींडी का घी, छाछ-लस्सी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 100 रुपये से रेट शुरु होंगे। एग्री टूरिज्म सेंटर रोज सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुलेगा। हमने तीन साल के लिए सेंटर को लीज पर लिया है। इसके लिए जून में ऑनलाइन टेंडर मांगे गए थे। हमारा टेंडर योग्य पाया गया। हम विश्वविद्यालय को हर महीने 30,000 रुपये किराये के तौर पर अदा करेंगे। बिजली का बिल अलग से अदा करेंगे। - लक्ष्य गोयल, संचालक, एग्री टूरिज्म सेंटर, एचएयू, हिसार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें