फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और डंपर की भिड़ंत में 20 घायल, ढंडूर पुल पर भीषण सड़क हादसा

हिसार। जिले में ढंडूर पुल पर शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन और डंपर की टक्कर हो गई। घटना से अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप में सवार 7 पुरुष और 13 महिलाओं समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पिकअप चालक प्रह्लाद ने बताया कि परिवार के सदस्य वृद्धा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में स्थित कुलां गांव जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे ढंडूर पुल से उतरते समय सामने से गलत दिशा में आ रहे एक डंपर ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर के कारण पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के कारण गाड़ी में सवार लोग उछल गए। कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं जबकि कई अन्य को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वाहन में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस समेत कई वाहनों समेत नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। गांव लुदास निवासी राजबीर, राजकरण, प्रहलाद, राजेश कुमार आदि घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कुलदीप और जगदीश सहित कुछ अन्य लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती सरबती पत्नी साधूराम की हालत भी गंभीर बनी है। घायल महिलाओं में सरबती, सुमन देवी, गुड्डी, सुमित्रा, अंगूरी, निर्मला और धोला देवी आदि शामिल हैं। खेड़ी बरकी गांव के सरपंच हंसराज नापा ने बताया कि डंपर चालक चलता वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। इस कारण उसका डंपर भी नाले में चला गया। ग्रामीणों ने आरोपी डंपर चालक का पता लगा उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें