फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

हांसी। हांसी के नारनौंद हल्के के गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरेंद्र भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहीं कोचिंग ले रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार धीरेंद्र दो दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपये लेकर भिवानी गया था। बुधवार शाम वह गांव लौटा और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। वीरवार सुबह करीब पांच बजे उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें भिवानी के प्रेमनगर निवासी दो सगे भाइयों और प्रेमनगर बिजली घर में काम करने वाले एक व्यक्ति का नाम लिखा होने की बात कही गई है। परिजनों को इन लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। पैसों के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं को लेकर आशंका जताई जा रही है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। बताया गया कि करीब सात दिन पहले धीरेंद्र के एक बेहद करीबी दोस्त की मौत हो गई थी। दोस्तों के अनुसार, इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।धीरेंद्र के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। उसका बड़ा भाई ड्राइवरी का काम करता है। धीरेंद्र कुश्ती में आगे बढ़ने के लिए भिवानी में तैयारी कर रहा था। बास थाना के सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें