फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, कोर्ट गेट के बाहर खड़े वाहन हटवाए; चालकों को दी हिदायत

फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कोर्ट गेट के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां कारों और अन्य वाहनों के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी जयसिंह ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से दूसरे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है और यातायात प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और नो-पार्किंग जोन में लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन खड़ा करने या आवागमन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें