फतेहाबाद। बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। फतेहाबाद में चुनाव अधिकारी एडवाकेट संदीप टांटिया ने बताया कि इस बार चुनाव प्रधान, उपप्रधान सामान्य, उपप्रधान महिला आरक्षित, सचिव और वित्त सचिव के पदों पर आयोजित हो रहा है। प्रधान पद के लिए सुभाष जांगू, विकास कड़वासरा और विनय शर्मा मैदान में है। सचिव पद पर शहनवाज और श्वेता रानी, उपप्रधान सामान्य पद पर संजय कुमार और संजीव कुमार, उपप्रधान महिला आरक्षित पद पर प्रेम परमजीत कौर, सुधा रानी और कैशियर पद पर जलेश ठक्कर और राकेश लेगा में टक्कर है। सह सचिव महिला आरक्षित रोशनी देवी पहले चुनी जा चुकी है। शाम करीब साढ़े 6 बजे के लगभग परिणाम घोषित होंगे। कुल 520 अधिवक्ताओं की ओर से मतदान किया गया है।