फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नहर बंद होने से सरसों की बिजाई प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने की पानी छोड़ने की मांग

जिले की मुख्य नहर फतेहाबाद ब्रांच को बुधवार सुबह 7 बजे बलियाला हेड से बंद कर दिया गया। यह नहरबंदी 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नहर बंद होने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी होने की आशंका है। किसान किशन, पवन, रविंद्र और भूपेंद्र ने बताया कि अक्टूबर का महीना सरसों की बिजाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में नहर में पानी बंद होने से किसानों को सरसों की बिजाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भट्टू खंड में भूमिगत पानी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि फसलों की बिजाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए नहर में दोबारा पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और सरसों की बिजाई का काम समय पर पूरा हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें