फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: प्रधानमंत्री 27 को करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद, खेल और विकसित भारत पर रखेंगे अपने विचार

फतेहाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे और खेल तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माय भारत की जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडियाखेड़ा व एमएम कॉलेज फतेहाबाद में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया संवाद के दौरान देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने, शासन व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम युवाओं को खेलों में बेहतर अवसरों के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका समझने का मंच प्रदान करेगा। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं को जिले के स्थानीय खिलाडिय़ों एवं खेल प्रतिभाओं से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडियाखेड़ा की प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर, प्रो. शकुंतला व एमएम कॉलेज से प्रो. प्रतिभा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें