फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में शनिचरी अमावस्या पर शनि मंदिर में तेल अभिषेक, शनिवार शाम को विशेष श्रृंगार

श्री शनि देव मंदिर सभा रतिया रोड की ओर से पितृ पक्ष की शनिचरी अमावस्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर सभा के प्रधान अशोक सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर शनिवार को शनि अमावस्या मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह से शनि महाराज का तेल से अभिषेक शुरू होगा, जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे शनि महाराज का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसके लिए राजस्थान से विशेष आभूषण बनकर आए हैं। साथ ही हनुमान जी को भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर 11 किलो का केक काटकर शनि जयंती भी मनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे से काले छोले और हलुए का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम 6 से 7 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। प्रधान अशोक सिंघल ने सभी शहरवासियों से अपील की कि शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनि देव मंदिर पहुंचकर तेल अभिषेक करें और प्रसाद ग्रहण करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें