फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम

अग्रवाल समाज के प्रवर्तक, सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। अग्रवाल सभा रजि. टोहाना द्वारा सुबह महाराजा अग्रसेन चौक पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। एडवोकेट निशांत जैन द्वारा विधि-विधान से हवन कराया गया, जिसमें समाज के सभी अग्रबंधु मौजूद रहे। अग्रवाल सभा के कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि शाम सवा छह बजे राम भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती का मुख्य भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बद्रीनाथ से पंडित जी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भगवान श्रीराम के वंशज थे और उन्होंने एक रुपये व एक ईंट के सिद्धांत से समाजवाद की नींव रखी थी। उनकी जयंती पूरे देश-विदेश में मनाई जा रही है। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने टोहाना वासियों और देशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि महाराजा अग्रसेन की कृपा से सभी के घरों में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे और धन-धान्य की वर्षा हो, लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा की ओर से अपील की गई है कि शाम को राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। यहां विशेष आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें