फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर वकील संगठन ने सौंपा ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में फतेहाबाद के वकील संगठन ने रोष जताया है। इस संबंध में संगठन की ओर से एसडीएम के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई। एडवोकेट देवीलाल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करना देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हिरासत में लिए गए युवाओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एडवोकेट देवीलाल ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें