फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 168 किलोग्राम पटाखों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

भूना। दिवाली पर्व के मद्देनजर पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) फतेहाबाद की टीम ने भूना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 168 किलोग्राम पटाखों सहित काबू किया है। मामले में आरोपी प्रवीण निवासी वार्ड नंबर 1, भगत सिंह पार्क के नजदीक, भूना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियमके तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। एएनसी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण के कब्जे से कुल 168 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में थाना भूना में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। - आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें। बिना आवश्यक अनुमति अथवा नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण या बिक्री करना जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। निकिता खट्टर, एसपी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें