फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश, शहर जलमग्न; सड़कों पर भरा पानी

टोहाना। शहर में जन्माष्टमी के दिन दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए। सबसे अधिक परेशानी रतिया रोड पर देखी गई। यहां सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। इस कारण मुख्य मार्गों पर स्थित दुर्गा मंदिर, प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर, शनि देव मंदिर और गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जन्माष्टमी पर मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालु जलभराव के कारण परेशान दिखे। वहीं, शहर के जमालपुर रोड, भूना रोड, डांगरा रोड, आंबेडकर चौक, हिसार रोड, चंडीगढ़ रोड, अनाज मंडी के पॉश इलाके, मॉडल टाउन और आईटीआई के साथ लगते मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। कई जगह दुकानों और घरों में पानी घुस गया। प्रशासन के जल निकासी के दावों की भी पोल खुल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें