शहर के रतिया रोड स्थित भाटिया टुल्लू पंप के पास सैनेटरी वर्क्स की दुकान के बेसमेंट में बने गोदाम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग बेसमेंट तक ही सीमित रही, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। दुकान मालिक नीतीश ने बताया कि वह दुकान में बैठा था, तभी अचानक बेसमेंट से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।