फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में उतरे सर्व कर्मचारी व अन्य सामाजिक संगठन

फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में कर्मचारी, किसान, मजदूर, नौजवान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लघु सचिवालय के सामने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण बेदी की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की 13 मांगें मान ली गई हैं, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-कौन सी मांगें स्वीकार की गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों के साथ वार्ता कर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। राजपाल ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बड़ी महारैली की जाएगी। इसी महारैली में आंदोलन की आगामी रणनीति भी तय की जाएगी। नई भर्ती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकारें पहले भी कर्मचारी आंदोलनों को कमजोर करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाती रही हैं, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने कभी संघर्ष से पीछे हटकर समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें