फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: श्रीगुरु सिंह सभा में 34 साल बाद मतदान से चुने पदाधिकारी, अजीत सचदेवा बने प्रधान

फतेहाबाद। श्रीगुरु सिंह सभा, फतेहाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 34 सालों में पहली बार शुक्रवार को मतदान हुए है। मतदान के जरिए कमेटी के पदाधिकारी चुने गए। तीन साल के लिए कमेटी का गठन हुआ। पहले हमेशा सर्वसम्मति से कमेटी का गठन होता रहा है लेकिन इस बार मतदान के जरिए पदाधिकारी चुने गए है। शुक्रवार को हुए मतदान में 98 मतदाताओं में से 95 ने मतदान किया। शाम को जारी हुए परिणाम में अजीत सचदेवा को प्रधान और हरमिंद्र सिंह को उपप्रधान चुना गया है। इसी तरह से संयुक्तसचिव पद पर भवजीत सिंह और संगठन सचिव पद पर जसविंद्र सिंह पदम चुने गए है। सभा के 98 सदस्य है। इसमें प्रधान, सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर गुलशन मोंगा, सीनियर उपप्रधान के पद पर अवतार मोंगा और सचिव पद पर कुलबीर सिंह मोंगा को निविरोध पहले चुना जा चुका है। शुक्रवार को हुए मतदान में प्रधान पद के लिए अजीत सचदेवा और हरदयाल सिंह, उपप्रधान पद के लिए गुरदेव सिंह और हरमिंद्र सिंह, सहसचिव पद के लिए भवजीत सिंह और परमिंद्र सिंह व संगठन सचिव पद के लिए बलजीत सिंह और जसविंद्र सिंह मैदान में रहे। चुनाव कमेटी में एडवोकेट सुखवंत सिंह मोंगा, सीए विकास बंसल और विरेंद्र सचदेवा शामिल है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए है। इसको लेकर 19 उम्मीदवार मैदान में थे। - ये रहे परिणाम सीएम विकास बंसल ने बताया कि 98 में से 95 सदस्यों ने मतदान किया है। प्रधान पद में अजीत सचदेवा को 61 और हरदयाल सिंह को 32 वोट मिले है जबकि दो वोट रद हुए। उपप्रधान पद में गुरदेव सिंह को 28 और हरमिंद्र सिंह को 66 वोट मिले जबकि एक वोट रद हुआ। सह सचिव पद पर भवजीत सिंह को 63 और परमिंद्र सिंह को 30 वोट मिले जबकि दो वोट रद हुए। इसी तरह से संगठन सचिव पर बलजीत सिंह को 36 जबकि जसविंद्र सिंह को 57 वोट मिले है और दो वोट रद हुए है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए है। जिसमें अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, हरबंस सिंह, हरमीत सिंह, हरमीत सिंह मक्कड़, जगदीप सिंह, मदन मोहन ग्रोवर, महेंद्र सिंह वधवा, मनोज कुमार मोंगा, नीरज सचदेवा, रसप्रीत सिंह, सरनप्रीत सिंह, सिमरजीत ग्रोवर और विक्रम सिंह ग्रोवर शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें