फतेहाबाद। ऑटो मार्केट एसोसिएशन को नया प्रधान मिल गया है। सोमवार को आयोजित बैठक में बलविंदर उर्फ बल्ली को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। आगामी दो वर्षों तक ऑटो मार्केट प्रधान की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए बलविंदर के नाम पर सहमति जताई। इस अवसर पर ऑटो मार्केट के पूर्व प्रधान जरनैल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान बलविंदर उर्फ बल्ली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। ऑटो मार्केट से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट के विकास और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। मार्केट से जुड़े सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से ऑटो मार्केट की समस्याओं का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे।