फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों को महीने में दो सप्ताह चलाने और ओलावृष्टि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना

फतेहाबाद। जिले की नहरों को महीने में दो सप्ताह तक चलाने और ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को पगड़ी संभाल किसान संगठन समिति ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में गांव देयड़ और जोगीवाला के किसान पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। किसानों ने कहा कि उनके क्षेत्र में जमीन के नीचे का पानी खराब है, जिसके कारण सिंचाई के लिए नहरी पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से किसानों को फसलों की बुवाई करने में परेशानी हो रही है। किसानों ने मांग की कि नहरों को महीने में कम से कम दो सप्ताह तक चलाया जाए, ताकि उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें