फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: शहीदी चौक पुनर्निर्माण के लिए किसान संगठनों ने की बैठक, 10 सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित

टोहाना। हिसार रोड स्थित पक्का किसान मोर्चा पर शहीदी चौक के पुनर्निर्माण को लेकर किसान संगठनों की बैठक शनिवार को संपन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान लाभ सिंह हरिका ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीदी चौक के पुनर्निर्माण कार्य की देखरेख के लिए एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और शहीदों की गरिमा के अनुरूप पूरा हो सके। बैठक के बाद गठित 10 सदस्यीय निगरानी कमेटी में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कमेटी में 1. गुरदयाल सिंह, 2. कृष्ण कुमार, 3. लाभ सिंह हरिका, 4. सूबे सिंह आर्य, 5. महेंद्र सिंह (पगड़ी संभाल जट्टा), 6. रामफल (पगड़ी संभाल जट्टा), 7. मुंशी राम (अखिल भारतीय किसान सभा), 8. बलवान सिंह नैन (अखिल भारतीय किसान सभा), 9. बलजीत सिंह संधू (शहीद भगत सिंह किसान यूनियन) और 10. उदय राज खारा (अन्नदाता किसान यूनियन) को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें