फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नकदी, डीवीआर और एलईडी चोरी

टोहाना रोड पर चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चोरों ने गुरू फार्मेसी मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर दुकान के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी नकदी, डीवीआर व एलईडी चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता चलने के बाद आसपास के दुकानदारों में रोष है। मेडिकल स्टोर संचालक साहिल कुमार ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। बाद में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खंगाला। चोर दुकान में रखी नकदी के अलावा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और एलईडी सहित करीब 1 लाख का नुकसान करके चले गए। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिछले करीब दो महीनों में टोहाना रोड क्षेत्र में चोरी की 7 से 8 वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि रात के समय क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से टोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें